पत्नी डॉक्टर, बेटा कर रहा मेडिकल पढ़ाई, फिर भी डॉक्टर करता था साइकिल चोरी
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
भोपाल. ऐशबाग पुलिस ने एक डॉक्टर को साइकिल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि उसने पिछले पांच महीनों में 5 से ज्यादा साइकिलें उस गुरुनानकपुरा स्थित कंफर्ट होम अपार्टमेंट से चोरी कीं, जिसमें उसका घर था। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब सीसीटीवी में बच्चे की एक साइकिल चोरी करते देखा गया। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर ने अपने गुनाह को कबूल कर लिया है।
डॉक्टर का नाम निर्मल सिंह जाटव है। वह विदिशा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ है। जाटव की पत्नी भी सरकारी डॉक्टर है। उनका बेटा जीएमसी भोपाल से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है।पुलिस ने जाटव के पास से चारसाइकिलें जब्त कीं।हालांकि, उसनेसात साइकिलें चुराने की बात कबूल कीं।
मामले का खुलासा कैसे हुआ :ऐशबाग थाना प्रभारी अजय नायर के बताया कि इस मामले का खुलासा जितेंद्र सिंह छाबड़ा के बेटे की साइकिल चोरी होने के बाद हुआ। छाबड़ा ने इस संबंध में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद उन्होंने कैम्पस में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए। एक रात जब जाटव ने दूसरी साइकिल चोरी की तो वे सीसीटीवी में कैद हो गए थे। फुटेज के आधार पर छाबड़ा ने जाटव पर संदेह जाहिर किया था। लेकिन जाटव इस बात को मानने को तैयार नहीं थे कि साइकिल चोरी करते हुए फुटेज में वे हैं। उनका कहना था कि घुटनों की समस्या के कारण साइकिल इंदौर से खरीदी थी, लेकिन उनके पास बिल नहीं था।
ट्रेन से ले जाता था विदिशा : डॉ. जाटव अपार्टमेंट से साइकिल चोरी करके ट्रेन से विदिशा ले जाता था। इसकी पुष्टि उन्हीं की सोसाइटी में रहने वाले एक युवक ने की। उसने डॉ को साइकिल लगेज कोच में रखते हुए देखा। पुलिस ने जीआरपी के सीसीटीवी फुटेज निकाले, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था कि फुटेज में वो स्वयं हैं। इसके बाद एक टीम शमशाबाद स्वास्थ्य केंद्र रवाना की गई। पुलिस ने यहां से दो साइकिलें बरामद कीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं