टॉस हारकर बल्लेबाजी कर रही मुंबई, डीकॉक-रोहित क्रीज पर
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
खेल डेस्क. आईपीएल के 12वें सीजन के 9वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई के ओपनर्स रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक क्रीज पर मौजूद हैं।पंजाब ने टीम में एक बदलाव करते हुए वरुण चक्रवर्ती की जगह मुरुगन अश्विन को टीम में शामिल किया। वहीं, मुंबई ने कोई बदलाव नहीं किया।
पिछले सीजन में पंजाब की टीम मुंबई से जीत नहीं पाई थी। मुंबई ने उसके खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीत थे।टूर्नामेंट में दोनों टीमें अब तक 2-2 मैच खेल चुकी हैं। मुंबई के पहले मैच में दिल्ली से हार मिली थी। दूसरे मुकाबले में उसने बेंगलुरु को हराया था। वहीं, पंजाब ने पहले मैच में राजस्थान को हराया था। दूसरे मैच में उसे कोलकाता ने हराया था।
दोनों टीमें :
मुंबई:क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, मिशेल मैक्लेनाघन, मयंक मार्कंडेय, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा।
पंजाब:रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), लोकेश राहुल (विकेटकीपर), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, डेविड मिलर, मंदीप सिंह, हार्डुस विलजोएन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, एंड्रयूल टाय।
.@lionsdenkxip captain @ashwinravi99 wins the toss and elects to bowl first at Mohali.@mipaltan skipper @ImRo45 says that he would have batted first. #KXIPvMI #VIVOIPL pic.twitter.com/ZXHEHCOLhZ
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2019
मोहाली में दोनों टीमों के आंकड़े
| टीम | उच्चतम स्कोर | न्यूनतम स्कोर |
| पंजाब | 221/3 vs राजस्थान (2008) | 119/8 vs पुणे वॉरियर्स (2011) |
| मुंबई | 189/6 vs पंजाब (2016) | 87/10 vs पंजाब (2011) |
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं