कांग्रेस के 12 और उम्मीदवारों के नाम तय, बिहार में बाहुबली अनंत सिंह और पप्पू यादव की पत्नी को टिकट
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
पटना.कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें बाहुबली पप्पू यादव और अनंत सिंह की पत्नियों के नाम हैं।बिहार की चार में से तीन सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया गया।
सासाराम से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, सुपौल से वर्तमान सांसद और बाहुबली पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन को टिकट दिया गया। मुंगेर से नीलम देवी कांग्रेस प्रत्याशी होंगी। नीलम, पूर्व जेडीयू विधायक और बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी है। वहीं, समस्तीपुर से डॉ. अशोक कुमार कांग्रेस प्रत्याशी होंगे।
उत्तरप्रदेश में मधुमिता हत्याकांड के दोषी की बेटी का टिकट 12 घंटे में कटा
कांग्रेस ने महाराजंगज सीट से अपना प्रत्याशी 12 घंटे में बदल दिया। महाराजगंज से कांग्रेस ने सुप्रिया श्रीनेत को मैदान में उतारा है। इससे पहले अमरमणि की बेटी तनुश्री को टिकट दिया था। अमरमणि, कवियत्रि मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में दोषी हैं और वर्तमान में जेल में हैं। वहीं, इनके भाई विधायक अमनमणि पर भी पत्नी की हत्या का आरोप है। वह इस मामले में जेल भी जा चुके हैं। तनुश्री को कांग्रेस से पहले शिवपाल यादव की पार्टी से ही महाराजगंज से ही टिकट मिला था।
सुपौल से रंजीता रंजन और मुंगेर से नीलम देवी प्रत्याशी
| सीट | उम्मीदवार | 2014 में कौन जीता |
| सुपौल, बिहार | रंजीत रंजन | कांग्रेस |
| समस्तीपुर, बिहार | डॉ. अशोक कुमार | लोजपा |
| मुंगेर, बिहार | नीलम देवी | लोजपा |
| सासाराम, बिहार | मीरा कुमार | भाजपा |
| क्योंझर, ओडिशा | फकीर मोहन नाइक | बीजद |
| बालासोर, ओडिशा | नवज्योति पटनायक | बीजद |
| बद्रक (एससी), ओडिशा | मधुमिता सेठी | बीजद |
| ढेंकानाल, ओडिशा | ब्रिगेडियर केपी सिंहदेव | बीजद |
| केंद्रपाड़ा, ओडिशा | धरनीधर नायक | बीजद |
| जगतसिंहपुर (एससी), ओडिशा | प्रतिमा मलिक | बीजद |
| पुरी, ओडिशा | सत्यप्रकाश नायक | बीजद |
| महाराजगंज, उत्तरप्रदेश | सुप्रिया श्रीनाते | भाजपा |
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं