रेल टिकट पर मोदी का फोटो छापने पर चुनाव आयोग का रेलवे को दूसरी बार नोटिस
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने रेल टिकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगाए जाने के मामले में रेल मंत्रालय को दूसरी बार नोटिस भेजा है। मंत्रालय से इस मामले में शनिवार को ही जवाब देने को कहा है। वहीं,काठगोदाम-शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों को 'मैं भी चौकीदार' लिखे कप में चाय दी जा रही थी। एक यात्री द्वारा तस्वीर ट्वीट किए जाने के बाद रेलवे के अधिकारियों ने पेंट्री ठेकेदार पर एक लाख रु. का जुर्माना भी लगाया था। पेंट्री से इन कपों को हटा दिया गया है।अधिकारियों ने नोटिस का जवाब देते हुए इसे अनजाने में हुई बड़ी गलती बताया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं