शाह आज रोड शो के बाद पर्चा भरेंगे; राजनाथ, गडकरी और उद्धव ठाकरे रहेंगे मौजूद

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

अहमदाबाद/गांधीनगर. पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को गांधीनगर सीट के लिए नामांकन भरेंगे। इससे पहले वे चार किमी लंबा रोड शो करेंगे। इसमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल और लोजपा नेता रामविलास पासवान मौजूद रहेंगे।

अमित शाह अभी गुजरात से राज्यसभा सदस्य हैं। गुजरात में सभी 26 सीटों के लिए 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है। 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी सीटें जीती थीं।

अहमदाबाद में 4 किमी लंबा शो :भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख जीतू वघानी ने शुक्रवार को बताया कि चार किमी लंबा रोड शो अहमदाबाद के सरदार पटेल प्रतिमा से शुरू होगा और यह घाटलोडिया इलाके में पाटीदार चौक पर खत्म होगा। इसके बाद शाह गांधीनगर जाएंगे और कलेक्टर सह निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में अपना पर्चा भरेंगे।

गांधीनगर सीट का इतिहास

  • गांधीनगर लोकसभा सीट देश की वीवीआईपी सीटों में से एक है। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का टिकट काटकर पार्टी ने इस सीट से अमित शाह को मैदान में उतारा है।
  • 91 साल के आडवाणी ने 1989 में अपना पहला लोकसभा चुनाव नई दिल्ली से जीता था। इसके बाद से 2014 तक वे लगातार 8 बार लोकसभा सदस्य रहे। इनमें से गांधीनगर से उन्होंने 6 बार चुनाव जीता। 1970 से 1989 तक आडवाणी राज्यसभा सदस्य रहे।गांधीनगर सीट से 1996 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी चुनाव जीता था। हालांकि, बाद में इस्तीफा दे दिया था।
  • गांधीनगर सीट पर अभी तक 14 बार लोकसभा चुनाव हुए। कांग्रेस चार, भारतीय लोक दल एक बार और भाजपा ने9 बार चुनाव जीता।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Amit Shah Files Nomination from Gandhinagar news and updates

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.