राजस्थान ने हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला किया
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
खेल डेस्क.आईपीएल के आठवें मैचमें शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। राजस्थान ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं, हैदराबाद ने दो बदलाव करते हुए शाकिब अल हसन और दीपक हुड्डा को टीम से बाहर कर दिया। नियमित कप्तान केन विलियम्सन की वापसी हुई। वे पहले मैच में चोट के कारण नहीं खेल सके थे। बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम को भी अंतिम एकादश में शामिल किया गया।
दोनों टीमों में अब तक नौ मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद 5 को जीतने में सफल रहा है। राजस्थान की टीम सिर्फ 4 मुकाबले ही अपने नाम कर पाई है। हैदराबाद का सक्सेस रेट 55.55% रहा। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में दोनों के बीच दो मैच खेले गए हैं।दोनों में मेजबान हैदराबाद को ही सफलता मिली।
The @rajasthanroyals win the toss and elect to bat first against the @SunRisers.#VIVOIPL pic.twitter.com/Mg6fbbAQ4e
— IndianPremierLeague (@IPL) March 29, 2019
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
राजस्थान रॉयल्स : अंजिक्य रहाणे (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, कृष्णप्पा गौतम, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी।
सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियम्सन (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), विजय शंकर, यूसुफ पठान, मनीष पांडेय, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, शाहबाज नदीम, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल।
दोनों टीमें अपने-अपने पहले मैच हार गईं थीं
टूर्नामेंट के इस सीजन में दोनों टीमें अपना दूसरा मैच खेलेंगी। दोनों ही टीमें अपने पहले मैच हार चुकी हैं। राजस्थान को किंग्स इलेवन पंजाब ने 14 रन से हराया था। हैदराबाद को कोलकाता के हाथों 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स का हाइएस्ट स्कोर 209 रन है। यह स्कोर उसने 2017 में कोलकाता के खिलाफ बनाया था। वहीं, राजस्थान का हाइएस्ट स्कोर 125 रन है। यह उसने पिछले सीजन में बनाए थे। सनराइजर्स की टीम ने इस मैदान पर तीन बार 200 से ज्यादा का स्कोर कर चुकी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं