118 बच्चों को गोद लेने वाली ‘लव मदर’ को धोखाधड़ी के लिए 20 साल की जेल
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
वुआन.चीन में 'लव मदर'के नाम से चर्चित 54 साल की ली यानशिया को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई है। ली को हेबेई प्रांत केवुआन कोर्ट ने सजा के साथ करीब 2 करोड़ 67 लाख (2.67 मिलियन युआन) पर जुर्माना भी लगाया गया। बुधवार को सुनवाई के दौरान ली ने अपने ऊपर लगे धोखाधड़ी, धमकी, जालसाजी और समाज को नुकसान पहुंचाने समेत आर्थिक गड़बड़ियों में शामिल रहने के जुर्म को कबूल लिया।
कोर्ट में ली ने स्वीकारा कि अमीर बनने के लालच में उनके कई अनैतिक कामों को अंजाम दिया। इसके लिए एक पूरी गैंग काम करती थी। इनमें उसका बॉयफ्रेंड शु की भी था। उसे साढ़े बारहसाल की जेल हुई। कोर्ट ने ली के अलावा शुसमेत कुल 15 लोगों को दोषी पाया। शेष 14 को 4-4 साल की सजा मिली। इन्होंने अनाथालय के नाम पर सामाजिक कार्यकर्ता के प्रभाव का दुरुपयोग किया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं