रियाल मैड्रिड सबसे वैल्यूएबल फुटबॉल टीम, उसकी कीमत 29 हजार करोड़ रु; बार्सिलोना दूसरे स्थान पर
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
खेल डेस्क. फोर्ब्स ने दुनिया कीसबसे वैल्यूएबल टीम-2019 की लिस्ट जारी की। टॉप-10 में दुनिया के सिर्फ तीन फुटबॉल क्लब ही स्थान बना सके। इनमें दो स्पेन के रियाल मैड्रिड और बार्सिलोना है। तीसरी टीम इंग्लैंड की मैनचेस्टर यूनाइटेड है। पहले स्थान पर अमेरिका की नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) की डलास काउबॉयज है। उसकी कीमत 35 हजार करोड़ है। रियाल मैड्रिड की कीमत 29 हजार करोड़ है। वह लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। बार्सिलोना की कीमत 27 हजार करोड़ है। वह चौथे स्थान पर है।
फोर्ब्स की इस लिस्ट में 50 टीमें शामिल हैं। इनमें एक भी क्रिकेट टीम नहीं है। एनएफएल की सबसे ज्यादा 29 टीमों को शामिल किया गया। पिछले साल यह संख्या 26 थी। मेजर लीग बेसबॉल (एमएलबी) की 8 टीमों को जगह दी गई। पिछले साल यह संख्या एक कम है।
पिछले साल की तुलना में फुटबॉल की एक टीम कम
लिस्ट में फुटबॉल की 7 टीमें हैं। इसकी भी संख्या पिछले साल की तुलना में एक कम है। नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) की 6 टीमें इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहीं। पिछले साल 7 टीमें थीं।
टॉप-10 वैल्यूएबल टीम
| रैंक | टीम | लीग | वैल्यू (डॉलर में) | वैल्यू (भारतीय रुपए में) |
| 1 | डलास काउब्यॉज | एनएफएल | 5 बिलियन डॉलर | 35 हजार करोड़ लगभग |
| 2 | न्यूयॉर्क यान्की | एमएलबी | 4.6 बिलियन डॉलर | 31 हजार करोड़ लगभग |
| 3 | रियाल मैड्रिड | ला लिगा | 4.24 बिलियन डॉलर | 29 हजार करोड़ लगभग |
| 4 | बार्सिलोना | ला लिगा | 4.02 बिलियन डॉलर | 27 हजार करोड़ लगभग |
| 5 | न्यूयॉर्क नीक्स | एनबीए | 4 बिलियन डॉलर | 27 हजार करोड़ लगभग |
| 6 | मैनचेस्टर यूनाइटेड | प्रीमियर लीग | 3.81 बिलियन डॉलर | 26 हजार करोड़ लगभग |
| 7 | न्यू इंग्लैंड पेट्रीयट्स | एनएफएल | 3.8 बिलियन डॉलर | 26 हजार करोड़ लगभग |
| 8 | लॉस एंजिल्स लेकर्स | एनबीए | 3.7 बिलियन डॉलर | 25 हजार करोड़ लगभग |
| 9 | गोल्डन स्टेट वॉरियर्स | एनबीए | 3.5 बिलियन डॉलर | 24 हजार करोड़ लगभग |
| 10 | न्यूयॉर्क जाएंट्स | एनएफएल | 3.3 बिलियन डॉलर | 22 हजार करोड़ लगभग |
| 10 | लास एंजिल्स डॉजर्स | एमएलबी | 3.3 बिलियन डॉलर | 22 हजार करोड़ लगभग |
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं