आजम ने भाजपा सांसद रमा देवी से कहा- जी चाहता है आपकी आंखों में आंखें डाले रहूं; स्पीकर ने कहा- माफी मांगो

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. लोकसभा में चर्चा के दौरान सपा सांसद आजम खान ने गुरुवार को भाजपा सांसद रमा देवी को लेकर विवादित बयान दिया। आजम खान ने कहा कि आप मुझे इतनी अच्छी लगती हैं कि मेरा मन करता है आपकी आंखों में आंखें डाले रहूं। आजम के इस बयान पर शिवहर (बिहार) से सांसद रमा देवी ने आपत्ति जताई।उस वक्त रमा देवी स्पीकर की कुर्सी पर बैठी हुई थीं।

स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि यह भाषा असंसदीय है। आपको मर्यादित होकर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होेंने आजम से माफी मांगने को कहा। इसके बाद आजम ने रमा देवी को अपनी प्यारी बहन बताया। लेकिन, माफी मांगने की बात पर वह यह कहकर सदन से बाहर चले गए कि मुझे बेइज्जती सहकर यहां बात नहीं रखनी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Azam Khan: SP MP Azam Khan's comment on BJP MP Rama Devi, Says Aap mujhe itni acchi lagti hain; Lok Sabha News Updates

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.