येदियुरप्पा राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे, आज ही शपथ ग्रहण हो सकता है

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

बेंगलुरु.भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा शुक्रवार को राज्यपाल वजुभाई वाला से मिलकर कर्नाटक में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि हम राज्यपाल से आज ही शपथ ग्रहण समारोह कराने का आग्रह करेंगे। 23 जुलाई को विधानसभा में कुमारस्वामी बहुमत साबित नहीं कर पाए थे। विश्वास मत प्रस्ताव गिरने से कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार सिर्फ 14 महीने ही चल पाई थी।

येदियुरप्पा सरकार बनाने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहे थे। सरकार के गठन की रणनीति पर चर्चा के लिए बुधवार को कर्नाटक के भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिला था।इसमें भाजपा नेता जगदीश शेट्टार और अरविंद लिम्बावली समेत वरिष्ठ नेता अमित शाह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले।

येदि के लिए मंत्रिमंडल गठन चुनौतीपूर्ण होगा

भावी मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के लिए मंत्रिमंडल का गठन सबसे बड़ी चुनौती होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 बागियों समेत 56 विधायक ऐसे हैं, जिन्होंने 3 या इससे ज्यादा चुनाव जीते हैं। इन सभी को उम्मीद है कि नई सरकार में उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिलेगीया फिर बड़ा रोल। लेकिन, कर्नाटक में मुख्यमंत्री समेत केवल 34 पद स्वीकृत हैं। बताया जा रहा है कि येदि बागियों समेत इन वरिष्ठों को भी नाराज करना नहीं चाहते।

चार दिन चर्चा के बाद फ्लोर टेस्ट में फेल हुए थे कुमारस्वामी

23 जुलाई कीशाम को कुमारस्वामी सरकार फ्लोर टेस्ट में फेल हो गई थी। विश्वास मत के दौरान स्पीकर कोहटाकर सदन में विधायकों की संख्या 204 थी। बहुमत के लिए 103 का आंकड़ा जरूरी था। कांग्रेस-जेडीएस के पक्ष में 99 वोटपड़े, जबकि विरोध में 105 वोट पड़े। कुमारस्वामी 14 महीने से 116 विधायकों के साथ सरकार चला रहे थे, लेकिन इसी महीने 15विधायक बागी हो गए। यहीं से सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ गई थीं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Karnataka new Govt formation BS Yeddyurappa take oath today news updates  
Karnataka new Govt formation BS Yeddyurappa take oath today news updates  
Karnataka new Govt formation BS Yeddyurappa take oath today news updates  

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.