भारी बारिश से उड़ानों में 30 मिनट की देरी, निरुपम बोले- 2005 में भी आज के दिन बारिश ने ऐसा कहर ढाया था

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

मुंबई. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश जारीहै। खराब मौसम के कारण यातायात पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है। छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एमआईएएल) के पब्लिक रिलेशन अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मुंबई में पिछले दो घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण उड़ानों में औसतन 30 मिनट की देरी हो रही है।

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने ट्वीट कर लोगों से जल्द से जल्द घर पहुंचने की अपील की।

एयरपोर्ट के अधिकारी ने कहा- विजिबिलिटी कम होने से अब तक नौ विमानों कोडायवर्ट किया गयाहै। मुंबई पुलिस ने कहा कि शहर में रातभर रूक-रूककरबारिश होने की उम्मीद है। हम यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे जल-जमाव वाले क्षेत्रों में न जाएं। समुद्र से दूरी बनाए रखें। किसी भी मदद के लिए हमें 100 नंबर पर फोन करें।

पालघर में रेल अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक-पालघर में 26 और 28 जुलाई को रेड अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले मुंबई और ठाणे में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। अगले चार घंटों में ठाणे, रायगढ़ और मुंबई में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

पूरी मुंबई पानी में डूब गई थी

26 जुलाई 2005 को हुई बारिश में मुंबई में 400 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। अद्यौगिक इकाइयों समेत एयरपोर्ट और बंदरगाह कई दिनों तक बंद कर दिए गए थे। पूरा शहर पानी में डूब गया था। करीब 550 करोड़ रु. की संपत्ति का नुकसान पहुंचा था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Maharashtra: Mumbai Rain UPDATES IMD issues red Alert
Maharashtra: Mumbai Rain UPDATES IMD issues red Alert

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.