ट्रम्प ने बड़ी भूल की, इससे एक अहम दोस्त दूर हो सकता है: वॉशिंगटन पोस्ट
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में दावा किया था कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता करने के लिए कहा था। भारत की तरफ से ऐसी किसी भी पेशकश से इनकार किया गया था। अब इस मामले मेंट्रम्प की चौतरफा आलोचना हो रही है। अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने बुधवार को कहा कि ट्रम्प ने कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थ बनने की पेशकश कर बड़ी गलती की। इस तरह वे पूर्ववर्ती अमेरिकी राष्ट्रपतियों की भारत के मामले में हासिल की गईउपलब्धियों को बर्बाद कर रहे हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं