हमारी धरती को बेहतर बनाने के लिए एक ही उपाय, एक पेड़-एक जिंदगी

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

क्या आप जानते हैं कि हम एक साल में 740 किलो ऑक्सीजन लेते हैं। एक पेड़ एक साल में करीब 100 किलो ऑक्सीजन बनाता है। यानी, एक साल में हम 7 से 8 पेड़ों से निकलने वाली ऑक्सीजन ले रहे हैं। पेड़ से हमें जीवन मिलता है, तो अब उसके प्रति कर्तव्य निभाने की बारी हमारी है। इसके लिए भास्कर 3 अलग-अलग स्तरों पर पौधरोपण अभियान शुरू कर रहा है...

भास्कर के 12 हजार साथी अपने घरों में लगाएंगे पौधे
आज 'एक पेड़-एक ज़िंदगी' अभियान की शुरुआत दैनिक भास्कर समूह के देश के 12 राज्यों के सभी 360 कार्यालयों और प्रिंटिंग प्लांट्स में पौधरोपण से होगी। इसके साथ ही दैनिक भास्कर के 12,000 साथी भी अपने घरों में एक पौधा लगाकर अभियान में शामिल होंगे। साथ ही अपने परिवार और पड़ोसियों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

समाज को साथ लेकर जिलास्तर पर पौधरोपण करेंगे

भास्कर 'एक पेड़-एक ज़िंदगी' की पहल को इस साल और ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहा है। इसके तहत हम जिला स्तर तक के शहरों में अलग-अलग जगहों पर जैसे रिहायशी कॉलोनियां, थाने, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटीज, अस्पताल, बड़े धार्मिक स्थल, ऑफिस परिसर इत्यादि में दो महीने तक समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर पौधरोपण करेंगे।

पाठक परिवार के लिए 200 रु. का पौधा सिर्फ 51 में

दैनिक भास्कर के पाठक परिवार का प्रत्येक सदस्य भी इस अभियान का हिस्सा बन सके, इसके लिए भास्कर एक विशेष पहल कर रहा है, जिसके तहत प्रत्येक पाठक एक पौधा जिसकी कीमत 200 रु. से अधिक है, उसे मात्र 51 रु. देकर घर मंगवा सकता है। बाकी राशि का भुगतान भास्कर अपने फाउंडेशन से करेगा। आपको पौधा गमला और मिट्‌टी समेत मिलेगा, जिसे आप मात्र दो मिनट में तैयार करके घर में लगा सकेंगे। आप ekpedekzindagi.com पर लॉगइन करके पौधे मंगवा सकते हैं। यह सुविधा 28 जुलाई से 30 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी। प्रत्येक पाठक परिवार से निवेदन है कि वे एक पौधा मंगवाकर, अपने घर में लगाकर प्रकृति के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें।

एक पेड़ एक साल में 30 लाख रु. की ऑक्सीजन देता है

  • एक पेड़ 50 साल की जिंदगी में 5 करोड़ रुपए की सेवाएं देता है। इसमें हर साल मिलने वाली ऑक्सीजन की कीमत ही करीब 30 लाख रु. है।
  • फिर भी दुनिया में हर साल करीब 1500 करोड़ पेड़ काट दिए जाते हैं। जबकि लगाए जाते हैं 521 करोड़। यानी सिर्फ एक तिहाई नए पेड़।
  • अगर दुनिया का हर इंसान सिर्फ 2 पेड़ लगाए तो धरती को हर साल करीब 310 लाख करोड़ रुपए का नुकसान होने से बचा लेंगे।

अभियान में सहयोगी

  • wonder cement
  • plantsguru.com


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Dainik Bhaskar Plantation campaign from today news and update

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.