ईडी की पूछताछ के दौरान कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी वॉशरूम जाने के बहाने ऑफिस से निकल गए

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी से वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले में पूछताछ नहीं की जा सकी। शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। अधिकारियों के मुताबिक रतुल को इंतजार करने के लिए कहा गया, लेकिन वे वॉशरूम जाने के बहाने ऑफिस से निकल गए। दिल्ली कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रतुल पुरी को 29 जुलाई तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत प्रदान की है।

ईडी अधिकारियों ने कहा कि पुरी से शुक्रवार को अगस्ता मामले में पूछताछ की जानी थी। उन्हें कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा गया। पुरी के ऑफिस से जाने के बाद अधिकारियों ने उन्हें फोन लगाकर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल बंद आ रहा था। रतुल ने कहा था कि वह जांच में सहयोग कर रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की जरूरत नहीं है।

कमलनाथ की बहन के बेटे हैं रतुल पुरी
रतुल हिंदुस्तान पावर प्रोजेक्ट के अध्यक्ष हैं। उनसे मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पहले भी पूछताछ की जा चुकी है। वह नीता और दीपक पुरी के बेटे हैं। दीपक ऑप्टीकल स्टोरेज मोजरवेयर के सीएमडी हैं। नीता पुरी कमलमाथ की बहन हैं।

3600 करोड़ का हेलिकॉप्टर सौदा रद्द हुआ था
वीवीआईपी के लिए अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर खरीदने के 3600 करोड़ रु. के सौदे को भ्रष्टाचार और रिश्वत के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। ईडी और सीबीआई इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। जांच एजेंसियां इस मामले में कई आरोप पत्र दाखिल कर चुकी हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Agusta Westland: ED claims- Kamal Nath's nephew fled from office before investigation

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.