मोदी ने कहा- देश में इस समय जल संरक्षण को लेकर प्रभावी प्रयास हो रहे

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दूसरी बार मन की बात कार्यक्रम में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब किताबें ज्यादा नहीं पढ़ पाता, लेकिन लोगों से जानने का मौका जरूर मिलता है। इस वक्त देश में जल संरक्षण को लेकर प्रभावी प्रयास हो रहे हैं।

लोग जल संरक्षण के लिए जागरूक हो रहे
मोदी ने कहा, ''पिछली बार के मेरे आग्रह पर कई लोगों ने अपने द्वारा पढ़ी गई किताबों के बारे में नरेंद्र मोदी ऐप पर जानकारी साझा की है। आप पढ़ते-लिखते रहें और मन की बात के साथियों के इनके बारे में बताते रहें। जल संरक्षण आज अहम विषय है। देशभर में इसके लिए कार्य चल रहा है। रांची के कोरमा में ग्रामीणों ने श्रमदान करके पहाड़ से गिरते झरने को संरक्षित कर एक मिसाल पेश की है। आपको जानकर खुशी होगी कि मिजोरम देश का पहला राज्य है, जिसने अपनी जल नीति तैयार की है। हरियाणा सरकार ने किसानों को कम पानी वाली फसलों के लिए प्रेरित किया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Narendra Modi Mann Ki Baat News and Updates

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.