पार्टी को मजबूत करने के लिए पूर्वी उप्र का दौरा करेंगी प्रियंका, कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगी
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
लखनऊ. कांग्रेस पार्टी की जमीनमजबूत करने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पूर्वीउत्तरप्रदेश का दौरा करेंगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका सभी इलाकों में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी और उनका फीडबैक लेंगी। इसी फीडबैक के आधार पर जिलास्तर पर अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि पूर्वीउप्र के दौरे की रूपरेखा तैयार करने के लिए प्रियंका दिल्ली में चुनिंदा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रही हैं। इसमें वेजिलास्तर पर पार्टी के लिए रणनीति तैयार करने को लेकर भीबातचीत कर रहीं हैं। दिल्ली में प्रियंका से मिलकर लौटे एक कार्यकर्ता ने न्यूज एजेंसी को बताया कि वह एक फॉर्म में सभी सुझावों को नोट करवारहीं हैं।
कार्यकर्ताओं को एकजुट करने कीकोशिश
सूत्रों के मुताबिक, 2022 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिएप्रियंका अभी से जुट गई हैं। वह पार्टी संगठन में नई जान फूंकने के लिएकार्यकर्ताओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करना चाहती हैं। दरअसल, लोकसभा चुनाव में हुई हार के बादसमीक्षा बैठकों में यह बात निकलकर आई कि नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच ज्यादा संपर्क और समन्वय की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखकर प्रियंका ने यह रणनीति तैयार की है।
कार्यकर्ताओं केफीडबैक पर ही सोनभद्र गईं थीं प्रियंका
सूत्र बताते हैं कि सोनभद्र में 10 लोगों की हत्या के बादवहां के स्थानीय नेताओं ने प्रियंका से संपर्कसाधा था। इसके बाद प्रियंका वाराणसी पहुंचीं और फिर सोनभद्र के लिए रवाना हुईथीं। हालांकि सोनभद्र जाते समय उन्हें मिर्जापुर की सीमा में ही हिरासत में ले लिया गया। बाद में उन्हें चुनार गेस्ट हाउस में रखा गया। यहां उन्होंनेधरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। बाद में प्रशासन नेहत्याकांड में मारे गए लोगों के परिजनकी प्रियंका से मुलाकात कराई। इस दौरानप्रियंका ने पार्टी फंड से मृतकों के परिजनकोदस-दस लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान भीकिया था।
प्रियंका के बादसोनभद्र पहुंचे थे योगी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सोनभद्र पहुंचने के तुरंत बाद ही योगी सरकार भी एक्शन में आ गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद आगे आकर इस नरसंहार का ठीकरा कांग्रेस पर ही फोड़ दिया था। प्रियंका के वापस लौटने के बाद योगी ने 21 जुलाई को सोनभद्र पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की। यही नहीं, राज्य सरकार ने पहलेमृतकों के परिजनों को 5 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर18.50 लाख रुपए किया गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं