जैश का टॉप कमांडर समेत 2 आतंकी मारे गए, घाटी में तैनात होंगे 10 हजार अतिरिक्त सुरक्षाबल
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
श्रीनगर.कश्मीर के शोपियां के बोना बाजार इलाके में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर मुन्ना लाहौरी उर्फ बिहारी समेत 2 आतंकी मारे गए। आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं।
जम्मू-कश्मीर में फिलहाल राष्ट्रपति शासन है। रिपोर्ट के मुताबिक-केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को क्षेत्र कीस्थिति का मुआयना करने के लिए वहां भेजा था। केंद्र सरकार कश्मीर में 10 हजार अतिरिक्त सुरक्षाबल बढ़ासकती है। पुलवामा हमले के बाद से ही कश्मीर सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
पांच साल में 963 आतंकी मारे गए: सरकार
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने हाल ही में सदन में बताया था कि जम्मू कश्मीर में पांच साल में 963 आतंकवादी मारे गए जबकि 413 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए। सरकार आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। तीन साल में 400 से अधिक घुसपैठ की घटनाएं हुईं। इनमें 2016 में 119, 2017 में 136 और 2018 में 143 बार कोशिश की गई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं