अल्फाबेट के शेयर में 10% उछाल से मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपए बढ़ा
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
कैलिफॉर्निया. गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयर में शुक्रवार को 9.6% की तेजी आई। इससे कंपनी का मार्केट कैप 75 अरब डॉलर (5.17 लाख करोड़ रुपए) बढ़कर 864.5 अरब डॉलर (59.65 लाख करोड़ रुपए) हो गया। अल्फाबेट के शेयर में शुक्रवार की बढ़त जुलाई 2015 के बाद एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है। अप्रैल-जून तिमाही के वित्तीय नतीजे उम्मीद से बेहतर रहने की वजह से शेयर में उछाल आया। कंपनी ने गुरुवार को नतीजे घोषित किए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं