आईआईटी कैम्पस में एक ही परिवार के 3 सदस्यों के शव मिले, पुलिस को खुदकुशी का शक

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) के कैम्पस में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के फांसी से लटके शव मिले। पुलिस को शक है कि तीनों ने शुक्रवार देर रात खुदकुशी की। हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

मृतकों की पहचान आईआईटी में लैब टेक्निशियन गुलशन दास, उनकी पत्नी सुनीता और मां कामता के तौर पर हुई। परिवार कैम्पस में रहता था। परिवार हरियाणा का निवासी था। गुलशन की सुनीता से शादी इसी साल फरवरी में हुई थी।

फ्लैट में हाथापाई की शिकायत मिली थी
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर रात को फ्लैट के अंदर हाथापाई होने की सूचना मिली थी। फ्लैट पर पुलिस के पहुंचने के बाद उन्हें दरवाजा अंदर से बंद मिला। हालांकि जब पुलिसकर्मी अंदर दाखिल हुए तो उन्होंने शवों को लटकता पाया। मामले की जांच की जा रही है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Family Found Dead in IIT Campus Delhi Gulshan Das wife & mother died

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.