भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात; 7 फ्लाइट रद्द और 9 डायवर्ट, कल्याण से कर्जत रेल सेवा निलंबित
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
मुंबई. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के कारण कई इलाकों जलभराव के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए। यहां पिछले 24 घंटों मेंकरीब 18 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसका यातायात पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है। शनिवार सुबह छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एमआईएएल) के पब्लिक रिलेशन अधिकारी के मुताबिक, 7 फ्लाइट रद्द कर दी गईं, जबकि 9 को डायवर्ट किया गया। अन्य उड़ानों में औसतन 30 मिनट की देरी हो रही। वहीं, कल्याण से करजत की सभी ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया।
मुंबई पुलिस ने कहा कि हम यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे जल-जमाव वाले क्षेत्रों में न जाएं। समुद्र से दूरी बनाए रखें। किसी भी मदद के लिए हमें 100 नंबर पर फोन करें। एयरपोर्ट के अधिकारी ने कहा- खराब मौसम के कारण विजिबिलिटी कम होने से उड़ानों पर प्रभाव पड़ा है।
मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान रायगढ़, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर में 26 और 28 जुलाई को रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले चार घंटों में ठाणे, रायगढ़ और मुंबई में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को समुद्र और पानी भरे हुए इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।
आज 26 जुलाई है।2005 में आज ही के दिन मुंबई में बारिश ने कहर ढा दिया था।
— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) July 26, 2019
कुछ ऐसी ही खौफनाक बारिश आज हो रही है।
प्रिय मुंबईकर,जहाँ कहीं भी हैं,जल्द-से-जल्द घर पहुँच जाएँ।जोखिम न लें।#MumbaiRains https://t.co/qUcQpkqpxA
पूरी मुंबई पानी में डूब गई थी
26 जुलाई 2005 को हुई बारिश में मुंबई में 400 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। अद्यौगिक इकाइयों समेत एयरपोर्ट और बंदरगाह कई दिनों तक बंद कर दिए गए थे। पूरा शहर पानी में डूब गया था। करीब 550 करोड़ रु. की संपत्ति का नुकसान पहुंचा था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं