इमरान ने अमेरिकी दौरे के लिए डेढ़ लाख में 7 जोड़ी कपड़े खरीदे; दो कंपनियों में श्रेय लेने की होड़

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

इस्लामाबाद.पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का अमेरिका दौरा खत्म हो गया है, लेकिन इससे जुड़े विवाद जारी हैं। अमेरिकी में इमरान के फैशनेबल कपड़ों को लेकर भी विवादहै। दो तरह की मीडिया रिपोर्ट्स हैं। कुछ में कहा जा रहा है कि इमरान ने अमेरिकी दौरे के लिए 7 जोड़ी सलवार-कमीज, जैकेट और पेशावरी स्लीपर तैयार कराईं। एक सेट पर कम से कम 20 हजार रुपए खर्च हुए। दूसरी तरफ, कुछ ऐसी भीरिपोर्ट्स हैं कि इमरान ने 7 जोड़ी कपड़े तो तैयार कराए लेकिन ये उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने सिलवाए और वो भी बहुत कम कीमत में एक लोकल ट्रेलर से।

पाकिस्तान के अखबार 'द डॉन' के मुताबिक, इस्लामाबाद के एक लग्जरी क्लॉथ स्टोर 'मोहतरम' को इमरान की ड्रेस तैयार करने का कॉन्ट्रेक्ट दिया गया था। प्रति जोड़ी कितना खर्च आया ये साफ नहीं है लेकिन इस स्टोर में एक जोड़ी सलवार कमीज (जो इमरान ने पहनी) की कीमत कम से कम 16 हजार रुपए है। जैकेट और स्लीपर की कीमत इसमें शामिल नहीं है। अनुमान के मुताबिक, 7 सलवार कमीज और जैकेट के सेट की कीमत करीब 1.50 लाख रुपए होगी। दूसरी तरफ, 'लाफ्रेबिका' स्टोर ने भी यही दावा किया है। लेकिन अब ये दोनों ही स्टोर आधिकारिक तौर पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

बुशरा बीबी की पसंद?

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इमरान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी ने कपड़ा खरीदकर एक लोकल ट्रेलर से बहुत कम दाम में पति के अमेरिकी दौरे के लिए ड्रेस तैयार कराई थीं। सोशल मीडिया पर इमरान के कपड़ों को लेकर बहस छिड़ गई है। विवाद बढ़ने परइमरान के विशेष विदेश सचिव जुल्फी बुखारी को सफाई देनी पड़ी। उन्होंने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री की पत्नी बुशरा बीबी ने कपड़ा खरीदा और एक लोकल ट्रेलर से सिलवाया। इसमें ज्यादा खर्च नहीं हुआ। पीएम को डिजाइनर कपड़ों का शौक नहीं है। वो सादगी पसंद हैं। अगर कुछ लोग श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं तो वो धोखेबाजी कर रहे हैं।" हालांकि, इमरान के डिजाइनर कपड़ों की चर्चा पाकिस्तान और बाहरी मीडिया में भी लगातार हो रही है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
तीसरी पत्नी बुशरा बीबी के साथ इमरान खान। (फाइल)

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.