पुलिसकर्मी ने युवती के चरित्र पर सवाल उठाया; प्रियंका गांधी ने कहा- कानून के रखवालों का ऐसा बर्ताव

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

कानपुर. थाने में छेड़छाड़ की शिकायत करने पहुंची युवती के चरित्र पर सवाल खड़ा करने के मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उप्र सरकार पर निशाना साधा है।प्रिंयका ने ट्वीट किया- छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गई युवती के साथ थाने में इस तरह का व्यवहार हो रहा है। जबकिमहिलाओं को न्याय दिलाने की पहली सीढ़ी है, उनकी बात सुनना।

घटना कानपुर के नजीराबाद थाने की है। पीड़ित युवती छेड़छाड़ की शिकायत लेकर थाने पहुंची थीं। पुलिसवाले नेरिपोर्ट लिखने केबजाए युवती के चरित्र पर हीसवाल उठा दिए। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बात सीनियर अधिकारियों तक पहुंचीतो आरोपी पुलिसवाले कोलाइन अटैच किया गया।

यह है मामला?
पीड़ित युवती कानपुर केनजीराबाद थाने में पानीभरने गई थी। इस दौरान मुहल्ले में रहने वाले तीन युवकों नेउसके साथ छेड़खानी की। युवती ने इस बात का विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई। यह देख जब उसका भाई मदद के लिए पहुंचा तो दबंगों ने उसे भी मारा।

पीड़िता मां के साथ शिकायत करने थाने पहुंची। वहां मौजूद हेडकांस्टेबल तारबाबू ने पहले तो पीड़िता से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद कहा- ये चूड़ा, अंगूठी लॉकेट क्यों पहने हो?इतने आइटम पहनने की क्या जरूरत? जब तुम पढ़ाई नहीं करती तो इसकी क्या जरूरत?इससे क्या लाभ है? इसी से दिखाई देता है कि तुम क्या हो?



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
congress leader priyanka gandhi attak on up police

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.