कोयंबटूर में ट्रक और कार में भिड़ंत, एक महिला समेत 5 की मौत

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

बेंगलुरु. तमिलनाडु के कोयंबटूर में सुलूर के पास नेशनल हाईवे 47 पर शनिवार को एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में एक महिला और ठेकेदार शामिल है।

कार केरल में रजिस्टर्ड थी। इसे ठेकेदार मुहम्मद बशीर (44) चला रहे थे। वह अपने मजदूरों को लेकर कार्यस्थल पर जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक, अन्य मृतक ओडिशा के निवासी बताए जा रहे। हालांकि, अब तक उनकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर सतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coimbatore accident: 5 persons dead after collision between car and truck near Sulur
Coimbatore accident: 5 persons dead after collision between car and truck near Sulur

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.