अक्षय ने शेयर किया तेरी मिट्टी गाते जवानों का वीडियो, लिखा भारत के वीर लाखों सलाम

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

बॉलीवुड डेस्क.अक्षय कुमार ने कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सेना के जवानों को सैल्यूट करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में सैनिक, अक्षय की फिल्म केसरी के तेरी मिट्‌टी गाने की तर्ज पर गाते नजर आ रहे हैं। अक्षय ने लिखा है- इस वीडियो ने मेरा दिन बना दिया। जब आपका एक छोटा सा योगदान लोगों तक पहुंचता है तब यह हकीकत में पूरा होता है। इसके अलावा और क्या चाहिए। हमारे भारत के वीरों पर लाखों सलाम।

भारत के वीर के लिए सक्रिय : अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट में भारत के वीर का जिक्र किया है।भारत के वीर गृह मंत्रालय द्वारा बनाईएक ट्रस्ट है, जिसके 7 ट्रस्टी में से अक्षय कुमार भी एक हैं। इस ट्रस्ट का उद्देश्य सीएपीएफ जवानों के परिजन को मदद पहुंचाना है। जिसमें देश के आम नागरिक भी आसानी से हेल्प कर सकते हैं। अक्षय ने यह पोस्ट उस दिन किया है जिस दिन 1999 में भारतीय सेना ने कारगिल पर विजय पाई थी।

नए भारत कुमार हैं अक्षय : खिलाड़ी से भारत कुमार तक का सफर तय करने में अक्षय कुमार ने कई फिल्में की हैं। अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों, हॉलीडे, बेबी जैसी कई फिल्मों के कारण उन्हें भारत कुमार का खिताब मिल चुका है। अक्षय की पिछली फिल्म केसरी थी, जिसमें सारागढ़ी के युद्ध के हवलदार ईशर सिंह का रोल निभाया था। अगली फिल्म मिशन मंगल है, जो भारत के मार्स ऑर्बिटर मिशन की सफलता की कहानी दिखाएगी। मिशन मंगल 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
on Kargil Vijay Diwas Akshay Kumar shared video of indian Soldiers wrote million salutes to bharat ke veer

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.