सीएम नीतीश कुमार इलेक्ट्रिक कार से विधानसभा पहुंचे, परिवहन विभाग ने छह साल के लिए लीज पर दी
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को इलेक्ट्रिक कार से विधानसभा पहुंचे। सीएम कुमार ने इस कदम सेपर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। सीएम ने कहा- कार का सफर बहुत अच्छा रहा। गाड़ी चलाने के लिए सरकारी स्तर पर ड्राइवरों को ट्रेनिंग दी जाएगी। पटना में सीएम एम्बेसडर कार से जबकि बाहर जाने के लिए सफारी का उपयोग करते हैं।
परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने बताया- इलेक्ट्रिक कार की आवाज काफी कम है। इससेप्रदूषण भी नहीं होता है। आने वाले समय में सभी के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ियां उपलब्धकराई जाएंगी। राजधानी में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। इस तरह की गाड़ियों से प्रदूषण कम होगा।
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया- सीएम को यह कार परिवहन विभाग ने मुहैया कराई है। कार को 6 साल की लीज पर लिया गया है। बिहार सरकार कंपनी को हर महीने 22,500 रुपए चुकाएगी।
जानें कार की खासियत-
- पॉल्यूशन फ्री कार,कम आवाज करतीहै
- लो कॉस्ट मेंटेनेंस, 80 पैसे में एक किमी चलेगी
- दो तरह की चार्जिंग, डीसी चार्जिंग से 45 मिनट में चार्ज हो जाएगी
- दूसरी चार्जिंग से करीब 4 घंटे में फुल चार्ज होगी
- एक बार फुल चार्ज होने के बाद कार 140 किलोमीटर चलेगी
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं