जीएसटी काउंसिल ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैक्स 12% से घटाकर 5% किया
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. जीएसटी काउंसिल ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी की दर 12% से घटाकर 5% करने की मंजूरी दे दी है। इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है। नई दरें 1 अगस्त से लागू होंगी। इलेक्ट्रिक बस किराए से लेने पर स्थानीय निकायों को जीएसटी से छूट मिलेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता मेंशनिवार को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में ये फैसले लिए गए।देश में ई-व्हीकल्सको बढ़ावा देने के लिए सरकार ने जीएसटी घटाने का प्रस्ताव रखा था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं