राजनाथ वॉर मेमोरियल पहुंचे, मोदी ने करगिल में जवानों के साथ बिताए पल याद किए

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली.करगिल में ऑपरेशन विजय की कामयाबी के शुक्रवार (26 जुलाई) को 20 साल पूरे हो गए। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली स्थितवॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों के साथ 1999 की अपनी तस्वीरें ट्विटर पर साझा कीं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्रास स्थित वॉर मेमोरियल जाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे।

उन्होंने लिखा, "युद्ध के दौरान मुझे करगिल जाकर बहादुर सिपाहियों के साथ मजबूती दिखाने का मौका मिला था। तब अपनी पार्टी के लिए जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में काम कर रहा था। करगिल जाना और वहां सैनिकों से मिलना अविस्मरणीय है। कारगिल विजय दिवस पर मां भारती के सभी वीर सपूतों का हृदय से वंदन करता हूं। यह दिवस हमें सैनिकों के साहस, शौर्य और समर्पण की याद दिलाता है। पराक्रमी योद्धाओं को विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में सर्वस्व न्योछावर कर दिया। जय हिंद!"

राष्ट्रपति ने कहा- यह सशस्त्र बलों की वीरता केस्मरण का दिन

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, "कारगिल विजय दिवस, हमारे कृतज्ञ राष्ट्र के लिए 1999 में कारगिल की चोटियों पर अपने सशस्त्र बलों की वीरता का स्मरण करने का दिन है। हम इस अवसर पर भारत की रक्षा करने वाले योद्धाओं के धैर्य और शौर्य को नमन करते हैं। हम सभी शहीदों के प्रति आजीवन ऋणी रहेंगे।"



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दिल्ली स्थित वॉर मेमोरियल में राजनाथ सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर जवानों के साथ तस्वीर पोस्ट कीं।
Kargil Vijay Diwas: PM Narendra Modi, President Ramnath Kovind news and updates
Kargil Vijay Diwas: PM Narendra Modi, President Ramnath Kovind news and updates
Kargil Vijay Diwas: PM Narendra Modi, President Ramnath Kovind news and updates

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.