उपराष्ट्रपति ने कहा- देश में महिलाओं की आबादी 50%, उन्हें संसद में भी आरक्षण दिया जाना चाहिए
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
मुंबई.उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को संसद मेंमहिलाओं के लिए सीट आरक्षित करने का प्रस्ताव दिया। मुंबई में लोकतंत्र पुरस्कार समारोह के दौरान नायडू ने कहा कि हम देश को 'मदर इंडिया' कहते हैं न कि 'फादर इंडिया'। इससे यह साबित होता है कि महिलाओं को देश में कितनी अहमियत दी जाती है। देश में उनकी 50% जनसंख्याहै। महिला प्रतिनिधियों को कार्य करने के लिए फंड और कार्यकर्ता दिए जानेचाहिए।
लोकसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का प्रस्ताव 2008 में लाया गया था। लेकिन यह 10 सालों से लंबित है। इस बार 17वीं लोकसभा में सबसे ज्यादा 78 महिला सांसद चुनी गई हैं। स्वतंत्र भारत में अब तक यह आंकड़ासबसे ज्यादा है।
नायडू ने कहा किलोकसभा और विधानसभा की तरह निकाय चुनाव भी पांच साल में कराए जाने चाहिए। उन्होंनेस्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं को 50% आरक्षण देने के लिए महाराष्ट्र सरकार की तारीफ की। कई राज्यों में स्थानीय निकाय चुनाव देरी से कराए जाने पर उपराष्ट्रपति नेअसंतोष जताया।
आजम ने भाजपा सांसद को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था
नायडूका यह बयान तब आया है जब गुरुवार कोलोकसभा में सपा सांसद आजम खान ने शिवहर सांसद रमा देवी को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। उनके बयान की सदन में कड़ी आलोचना की गई थी। विपक्ष के नेता और लोकसभा स्पीकर इस निष्कर्ष पर पहुंचे थे कि सपा सांसद आजम खान को सदन में माफी मांगनी चाहिए। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इससे पहले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि आजम खान को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए या उन्हें निलंबितकिया जाए।
अखिलेश यादव ने आजम का बचाव किया था
सपा सांसद अखिलेश ने आजम के बयान का बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि अगर भाषा असंसदीय लगे तो इसे रिकॉर्ड से निकाल दें। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्होंने कुछ भी गलत भावना से कहा है।अखिलेश ने भाजपा सांसदों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इनसे ज्यादा बद्तमीज कोई नहीं हो सकता। अगर यह आजम को बद्तमीज कह रहे हैं तो यह संसद का अपमान कर रहे हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं