करगिल की वीरगाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी: मोदी
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम को करगिल विजय दिवस समारोह में शामिल हुए।इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं उन शहीदों कोश्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने करगिल की चोटियों से तिरंगे को उतारने की कोशिश को नाकाम किया। वहां रक्त बहाने वाले जवानों की माताओं को नमन करता हूं। जम्मू-कश्मीर के लोगों की भी सराहना करता हूं। 20 साल पहले जो वीरगाथा लिखी गई, उससे भावी पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी।
प्रधानमंत्री ने इस दौरान इंदिरा गांधी स्टेडियम में करगिल के शहीदों पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।उन्होंनेकहा, ''जवानों के लिए कर्तव्य ही सबकुछ होता है। उनकाजीवन सरकारों के कार्यकाल से बंधे नहीं होते हैं। शासक कोई भी हो सकता है, पर जवानों के पराक्रम पर हर हिंदुस्तानी का हक होता है। मैं युद्ध के दौरान 20 साल पहले करगिल गया था। तब दुश्मन चोटियों पर बैठकर खेल खेल रहा था। मौत सामने थी, लेकिन हर जवान तिरंगा लेकर चोटी पर जाना चाहता था। मैंने 2014 में भी जाकरउस मिट्टी पर नमन किया था।''
26 जुलाई को करगिल युद्ध के 20 साल पूरे हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार को नरेंद्र मोदी ने 1999 के वक्त करगिल में जवानों के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट की थीं और शहीदों को श्रद्धांजलि दी थी।इस दौरान जवानों ने परेड की कदम ताल और हैरतंगेज करतब दिखाकर सबका मन मोह लिया। वहीं, गायक मोहित चौहान ने भी प्रस्तुतिदी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं