चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, अग्रिम जमानत नहीं मिलने के खिलाफ दायर अर्जी खारिज

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली.आईएनएक्स मीडिया केस में गिरफ्तार कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। गुरुवार को शीर्ष अदालत ने दिल्ली हाईकोर्ट से उन्हें अग्रिम जमानत नहीं दिए जाने के फैसले को बरकरार रखा। चिदंबरम की यह याचिका मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच से जुड़ी है। बेंच ने इसे खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा है कि जमानत देने से जांच पर असर पड़ सकता है। दूसरी ओर, चिदंबरम की सीबीआई रिमांड भी आज खत्म हो रही है। इस पर विशेष सीबीआई अदालत सुनवाई करेगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
P Chidambaram, INX Media Case Update; Supreme Court refuses Arrest Bail to Chidambaram in ED Case

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.