विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा- भारत के राष्ट्रपति का विमान हमारे एयरस्पेस से नहीं गुजर सकता

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

इस्लामाबाद.पाकिस्तान ने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विमान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में इसकी जाानकारी दी। कुरैशी ने कहा है कि कश्मीर केमौजूदा हालत पर गौर करते हुए पाकिस्तान ने भारत के लिए एयरस्पेसबंद करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री इमरान खान की अगुआई में हुईबैठक में चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया।राष्ट्रपति कोविंद सोमवार को आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया के 8 दिवसीय दौरे पर जाने वाले हैं। राष्ट्रपति व्यापारिक और आर्थिक क्षेत्र के एक बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ इस दौरे पर जा रहे हैं।

कश्मीर के मौजूदा स्थिति के कारण पाकिस्तान ने यह निर्णय लिया है

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद पाकिस्तान ने 8 अगस्त को भारत के लिए अपने हवाई क्षेत्र बंद करने की घोषणा की थी। भारतीय विमानों के उपयोग के लिए पाकिस्तान में खुली 9 रूटों में से 3 रूटों को पाकिस्तान फिलहाल बंद कर चुका है। पाकिस्तान के हवाई मार्ग बंद होने से भारतीय विमानों को यूरोप, अमेरिका और मध्य पूर्व के देशों तक यात्रा करने में अतिरिक्त समय लगेगा।

पाकिस्तान ने एयर स्ट्राइक के बाद भी बंद किया था हवाई क्षेत्र

इस साल 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना द्वारा एयर स्ट्राइक के बादपाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्रबंद कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किर्गिस्तान यात्रा के लिए पाकिस्तान इस साल 13 और14 जून को 72 घंटे तक हवाई क्षेत्र खोलने को तैयार हो गया, लेकिन मोदी नेओमान-ईरान के रास्ते जाने का फैसला किया था। पाकिस्तान द्वारा समय-समय पर भारत के विशेष विमानों के लिए वायु मार्ग के उपयोग की अनुमति दी जाती रही है। पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराजविमान को भी इस साल जून में अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति दी थी और वह इसी वायु मार्गसेएससीओ विदेश मंत्रियों की समिट के लिए बिश्केक गई थीं।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
साल 2017 में एक विदेशी दौरे पर रवाना होते राष्ट्रपति कोविंद।(फाइल फोटो)

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.