सोपोर में आतंकियों की फायरिंग में बच्ची समेत 4 जख्मी, पाक ने पुंछ जिले में युद्धविराम उल्लंघन किया
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
श्रीनगर. कश्मीर के सोपोर स्थित डांगरपोरा में शनिवार को आतंकियों ने एक बच्ची समेत चार लोगों को गोली मारकर जख्मी कर दिया। कश्मीर पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना कीजांच की जा रही है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक,पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाईकी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों नेडांगरपोरा में एक आवासीय घर में घुसकरगोलीबारी की। इस दौरान चार लोग जख्मी हो गए।
छोटे हथियार और मोर्टार दागे
सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुबह 7.45 बजेपाकिस्तानसेना ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में छोटे हथियारऔर मोर्टार दागे। पाक सेना ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी में कई चौकियों औरगांवों को निशाना बनाया। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है। दोनों तरफ से गोलाबारी हुई। अभी तक भारतीय खेमे से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
1 सितंबर कोजवान शहीद हुआ
एक सितंबर को पाक के युद्धविराम उल्लंघन में एक जवान शहीद हो गया था। पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर-केरनी सेक्टर में चौकियों और गांवों को निशाना बनाया था। पाक के युद्धविराम उल्लंघन में जुलाई से अब तक आठ की मौत हो चुकी है। इसमें छह जवान और दो नागरिक शामिल हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं