कनाडा की 19 वर्षीय बियांसा एंद्रेस्कू ने खिताब जीता, 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना को हराया
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
न्यूयॉर्क. कनाडा की 19 साल की बियांसा एंद्रेस्कू ने शनिवार रात अमेरिका की सेरेना विलियम्स कोसीधे सेट में 6-3, 7-5 से हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया। इस जीत से वह ग्रैंड स्लैम जीतने वाली कनाडा की पहली खिलाड़ीबन गईं। इस हार के साथ हीसेरेना का रिकार्ड 24वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूट गया। यह दूसरा मौका है जब सेरेना को लगातार दूसरे साल अमेरिकी ओपन के फाइनल मुकाबले में हार मिली। पिछले साल उन्हेंजापान की नाओमी ओसाका ने हराया था।
बियांसा ओपन एरा में अमेरिकी ओपन के मेन ड्रॉ टूर्नामेंटडेब्यू के बाद खिताब जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। 1968 में इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी। बियांसा ने अब तक अपने करियर में सिर्फ चार बड़े टूर्नामेंटमें हिस्सा लिया है। जीत के बाद बियांसा ने कहा, "मैच से पहले मेरे दिमाग में बहुत सारे ख्याल आ रहे थे। सेरेना के साथ फाइनल मुकाबला खेलना था। मैच के दौरान मैं बस सांस लेने की कोशिश कर रही थी, ताकि मैं जागतीरहूं।" बियांसा ने एक घंटा 40 मिनट तक चले इस मैराथन मुकाबले में सेरेना को हराया।
मैं और बेहतर खेल सकती थी: सेरेना
सेरेना ने मैच के बाद कहा, "मैं बस अपने पॉइंटपर लड़ रही थी। यह शानदार मैच था। मुझे लगता है कि मैं और बेहतर खेल सकती थी। बियांसा ने बेहतर खेल दिखाया। यहां से बाहर आकर और इस स्तर पर कड़ी टक्कर देकर काफी सम्मानित महसूस कर रही हूं।" पूरे मैच में विलियम्स ने 33, तो बियांसा ने सिर्फ 17 गलतियां कीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं