विधायक अलका लांबा का आप से इस्तीफा, कहा- अब यह ‘खास आदमी पार्टी’ हो गई
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) की चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अलका ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 6 साल की यात्रा में काफी सीखने को मिला। आप सभी को धन्यवाद।
The time has come to say
— Alka Lamba - अलका लाम्बा (@LambaAlka) September 6, 2019
"Good Bye" to #AAP and to resign from the primary membership of the Party.
The past 6years journey was a great learning for me.
Thanks to all. 🙏🇮🇳. #JaiHind #ChandniChowk #MLA #AlkaLamba #Delhi
अलका का पिछले साल से ही पार्टी से मनमुटाव चल रहा था। दिल्ली विधानसभा में दिसंबर 2018 में 1984 के सिख दंगों का हवाला देकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का भारत रत्न वापस लेने का प्रस्ताव पारित किया गया था। अलका ने इसका विरोध किया था। इसके बाद वह सदन से बाहर निकल गई थीं। पार्टी ने इस प्रकरण के बाद उनसे इस्तीफामांगा था।
'आप अब खास हुई'
एक अन्य ट्वीट में अलका ने कहा, ''अरविंद केजरीवाल जी आपके प्रवक्ता ने आपकी इच्छानुसार मुझेघमंड के साथ कहा था कि पार्टी मेरा इस्तीफा ट्विटर पर भी स्वीकार कर सकती है। इसलिए कृपया आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से मेरा इस्तीफा स्वीकार करें। यह अब 'खास आदमी पार्टी' हो गई है।''
@ArvindKejriwal Ji, your spokespersons asked me as per your desire, with the full arrogance that the Party will accept My resgination even on the Twitter.
— Alka Lamba - अलका लाम्बा (@LambaAlka) September 6, 2019
So pls Kindly accept My resgination from the primary membership of the
"Aam Aadmi Party", which is now a "Khas Aadmi Party".
तीन दिन पहले सोनिया से मिली थीं
अलका ने 3 सितंबर को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। उन्होंने इससे संबंधित पोस्ट ट्विटर पर साझा किया था।
श्रीमति सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष ही नहीं यूपीए की चेयरपर्सन भी हैं और सेकुलर विचारधारा की एक बहुत बड़ी नेता भी।
— Alka Lamba - अलका लाम्बा (@LambaAlka) September 3, 2019
देश के मौजूदा हालात पर उनसे लंबे समय से चर्चा Due थी।आज मौक़ा मिला तो हर मुद्दे पर खुल कर बात हुई।
राजनीति में ये विमर्श का दौर चलता रहता है और चलते रहना चाहिए। pic.twitter.com/cJNyGEEBs7
'अगला विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़ सकती हैं'
अलका के मुताबिक, उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की राय जानने के बाद पार्टी छोड़ने का फैसला किया। करीब 20 साल कांग्रेस में रहने के बाद दिसंबर 2014 को अलका आप में शामिल हुई थीं। 2015 विधानसभा चुनाव में दिल्ली के चांदनी चौक से विधायक चुनी गईं। उन्होंने अगले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं