वरिष्ठ वकील जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन, राजीव-इंदिरा के हत्यारों का केस लड़ा था

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में आज निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। राम जेठमलानी पिछले दो हफ्ते से गंभीर रूपसे बीमार थे। राम जेठमलानी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय कानून मंत्री के अलावा शहरी विकास मंत्री थे।

जेठमलानी वर्तमान में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से बिहार से राज्यसभा सांसद थे। उन्होंनेराजीव गांधी, इंदिरा गांधी के हत्यारों और संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु का केस भी लड़ा था। जेठमलानी ने चारा घोटालामामले में आरोपी लालू प्रसाद यादव और सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में अमित शाह का केस भी लड़ा।

शाह समेत कई नेताओं ने दुख जताया

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Ram Jethmalani passes away: Ram Jethmalani Funeral, Ram Jethmalani Death Demise; Veteran lawyer Ram Jethmalani Pay Tribu

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.