लैंडर का पृथ्वी से संपर्क टूटा तो इसरो सेंटर में सब भावुक हो गए, देखें तस्वीरें

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

बेंगलुरु. भारत अंतरिक्ष विज्ञान में इतिहास रचने के करीब था, लेकिन चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का लैंडिंग से महज 69 सेकंड पहले पृथ्वी से संपर्क टूट गया। इसरो के सेंटर में कुछ देर के लिए सन्नाटा सा गया। इसरो प्रमुख के सिवन कुछ देर के लिए शांत बैठे दिखे। ऐसी ही कुछ तस्वीरे वैज्ञानिकों की भी देखी गईं। दर्शक और देशभर से पहुंचे 70 से ज्यादा बच्चे हैरान रह गए।

दरअसल, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर विक्रम की शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 1 बजकर 55 मिनट पर लैंडिंग होनी थी, लेकिन इसका समय बदलकर 1 बजकर 53 मिनट कर दिया गया था। हालांकि, यह समय बीत जाने के बाद भी लैंडर विक्रम की स्थिति पता नहीं चल सकी। चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर अभी भी चंद्रमा की सतह से 119 किमी से 127 किमी की ऊंचाई पर घूम रहा है। 2379 किलो वजनी ऑर्बिटर के साथ 8 पेलोड हैं और यह एक साल काम करेगा। यानी लैंडर और रोवर की स्थिति पता नहीं चलने पर भी मिशन जारी रहेगा।

सिवन ने प्रधानमंत्री को दी थी जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार रात चंद्रयान-2 की चांद पर लैंडिंग देखने के लिए इसरो मुख्यालय में मौजूद थे। पहले के.सिवन ने उन्हें चंद्रयान-2 मिशन तय रास्ते पर चलने की जानकारी दी। देर रात 1 बजकर 53 मिनट पर सिवन फिर प्रधानमंत्री के पास आए और उन्हें बताया कि लैंडर का पृथ्वी से संपर्क टूटा गया है। फिर प्रधानमंत्री सभी वैज्ञानिकों से मिलने के बाद इसरो सेंटर से चले गए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
बेंगलुरु स्थित इसरों सेंटर में शुक्रवार की रात जब इसरो के कर्मचारियों को लैंडर का पृथ्वी से संपर्क टूटने की खबर लगी तो सब भावुक हो गए।
यह फोटो शुक्रवार की रात उस वक्त का है जब इसरो प्रमुख के सिवन ने लैंडर का पृथ्वी से संपर्क टूटने का ऐलान किया।
लैंडर का पृथ्वी से संपर्क टूटने के बाद इसरो प्रमुख के. सिवन ने सहयोगी वैज्ञानिकों से बात की।
लैंडर के खोने की खबर आई तो इसरो सेंटर में मौजूद कर्मचारी प्रार्थना करते दिखे।
इसरो सेंटर में सबकी निगाहें स्क्रीन पर थीं, उम्मीद थी कि कहीं फिर से लैंडर का संपर्क हो जाए।
शुक्रवार रात को इसरो सेंटर में मौजूद सभी लोग भावुक दिखे।
इस लैंडिंग को देखने के लिए देश भर के 70 से ज्यादा स्टूडेंट्स पहुंचे थे।
chandrayaan 2 mission emotional photos in isro centres
chandrayaan 2 mission emotional photos in isro centres

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.