बच्चे ने मोदी से राष्ट्रपति बनने के लिए टिप्स मांगा, उन्होंने पूछा- तुम प्रधानमंत्री क्यों नहीं बनना चाहते?
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
बेंगलुरु. चंद्रयान-2 की लैंडिंग का गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइंस क्विज जीतने वालेछात्रों का दल शुक्रवार को इसरो मुख्यालय पहुंचाथा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देशभर के लगभग 70 स्कूली छात्रों से बातचीत की। चंद्रयान-2 के लैंडर के पृथ्वी से संपर्क टूटने के बाद मोदी ने छात्रों से मुलाकात की और उनसे कहा कि वे जीवन में असफलताओं से निराश न हों, बल्कि उन्हें दूर करने के लिए कड़ी मेहनत करें।
इस दौरान एक छात्र ने मोदी से उन्हें भारत के राष्ट्रपति बनने के लिए टिप्स देने के लिए कहा। बच्चे ने पूछा- मेरा लक्ष्य भारत का राष्ट्रपति बनने का है, मुझे क्या-क्या करना चाहिए? इस पर मोदी ने मजाकिया लहजे में लड़के से कहा- आप प्रधानमंत्री बनने का लक्ष्य क्यों नहीं रखतेहैं? छात्रों ने पीएम मोदी से चंद्रयान मिशन पर अपने विचार साझा किए। पिछले महीने एक ऑनलाइन स्पेस क्विज के बाद छात्रों को मेगा इवेंट को लाइव देखने के लिए चुना गया था।
मोदी ने छात्रों से कहा- खुद पर भरोसा रखें
प्रधानमंत्री ने उनसे पूछा- आप लोग घर जाकर क्या बताएंगे? एक छात्रा ने जवाब दिया- चंद्रयान के लैंडर विक्रम से हमारा संपर्क टूट गया। मोदी ने छात्रों से कहा कि अच्छी तरह से पढ़ाई करें, कड़ी मेहनत करें और जीवन में कुछ भी हासिल करने के लिए खुद पर भरोसा रखें।
मोदी ने भूटान के छात्रों के साथ भी संक्षिप्त बातचीत की। उनसे पूछा कि क्या उन्होंने भारत में दोस्त बनाए हैं। पीएम ने इसरो सेंटर छोड़ने से पहले सभी छात्रों के साथफोटो भी खिंचवाई और ऑटोग्राफ दिया।प्रधानमंत्री ने छात्रों से कहा कि जीवन में बड़ा लक्ष्य रखें और उन्हें छोटे भागों में विभाजित करें। इन छोटे लक्ष्यों को प्राप्त करने पर ध्यान लगाएं। जो कुछ भी आपने खोया, उसे भूल जाएं और कभी भी निराशा को अपनी मंजिल के रास्ते में न आने दें।
मिशन जारी रहेगा
शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का चंद्रमा परलैंडिंग से महज 69 सेकंड पहले पृथ्वी से संपर्क टूट गया था।चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर अभी भी चंद्रमा की सतह से 119 किमी से 127 किमी की ऊंचाई पर घूम रहा है। 2379 किलो वजनी ऑर्बिटर के साथ 8 पेलोड हैं और यह एक साल काम करेगा। यानी लैंडर और रोवर की स्थिति पता नहीं चलने पर भी मिशन जारी रहेगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं