मोदी ने फोटो सेशन के दौरान सोफे पर बैठने से इनकार किया, कुर्सी मंगवाई

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

व्लादिवोस्तोक. यहां ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (ईईएफ) की बैठक के दौरान एक अनोखा वाकया सामने आया। गुरुवार को फोटो सेशन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सोफा रखा गया था, जबकि अन्य लोगों के लिए कुर्सियां थीं। मोदी ने सोफे पर बैठने से इनकार कर दिया। इसके बाद अफसरों ने उनके लिए कुर्सी रखवाई। इस वीडियो को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

लोगों ने की तारीफ
एक यूजर ने कहा, ''यह अच्छी प्रतिक्रिया थी। इसकी तारीफ में हमारे पास शब्द नहीं है। इसमें उनकी सादगी दिखाई देती है।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''हमारे पास एक उदार और गंभीर प्रधानमंत्री है। वे जमीन से जुड़े हैं।''

एक यूजर ने ट्वीट किया, ''मोदी जी की सादगी उन्हें दुनिया का सबसे सम्मानित नेता बनाती है। वे जो संदेश देना चाहते हैं, वह उनकी बात में स्पष्ट रहता है। वे जानते हैं कि देश के लिए क्या बेहतर है। वे लोगों के लिए तो बहुत विनम्र हैं, लेकिन देश को नुकसान पहुंचाने वालों के लिए बहुत सख्त।''

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Vladivostok: Modi refuses sofa, opts for chair at photo session

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.