मोदी इसरो कंट्रोल सेंटर से कुछ देर में देश को संबोधित करेंगे

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

बेंगलुरु. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को इसरो कंट्रोल सेंटर से देश को संबोधित करेंगे। मोदी चंद्रयान-2 की चांद पर लैंडिंग देखने के लिए इसरो मुख्यालय में मौजूद थे। शुक्रवार रात चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का लैंडिंग से महज 69 सेकंड पहले पृथ्वी से संपर्क टूट गया। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर विक्रम की शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 1 बजकर 55 मिनट पर लैंडिंग होनी थी, लेकिन इसका समय बदलकर 1 बजकर 53 मिनट कर दिया गया था।

चंद्रयान-2 का संपर्क टूटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यालय में वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया। इसरो चीफ के सिवन के साथ मौजूद अन्य वैज्ञानिकों से मोदी ने कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। जो आपने किया, वो छोटा नहीं है। आगे भी हमारी कोशिशें जारी हैं। देश को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। मैं पूरी तरह वैज्ञानिकों के साथ हूं। आगे भी हमारी यात्रा जारी रहेगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Chandrayaan-2 Narendra Modi Address Nation ISRO Control Centre News and Updates

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.