राहुल गांधी ने मोदी को लेकर कहा- 'फोटोशूट सरकार' और 'प्राइम टाइम मिनिस्टर'
नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट के जरिए निशाना साधा। उन्होंने लिखा, 'पुलवामा में 40 जवानों की शहादत की खबर के तीन घंटे बाद भी 'प्राइम टाइम मिनिस्टर' फिल्म शूटिंग करते रहे।' इसका जवाब भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने पुरानी पेपर कटिंग पोस्ट करके दिया।
राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा कि, 'देश के दिल व शहीदों के घरों में दर्द का दरिया उमड़ा था और वे हँसते हुए दरिया में फोटोशूट पर थे।' इसका हैशटैग 'फोटोशूटसरकार' दिया गया।इसके जवाब में मीनाक्षी लेखी ने ट्वीट किया कि,'जब पुलवामा हमला हुआ तब पीएम डिस्कवरी चैनल के लिए शूटिंग कर रहे थे। यह नया प्रोपागेंडा है। मगर क्या राहुल गांधी और उनके समर्थकों को यह अंदाजा भी है कि उस समय भी पीएम एक-एक मिनट के डेवलपमेंट की जानकारी ले रहे थे।'
मीनाक्षी ने साथ में पुरानी पेपर कटिंग शेयर करते हुए लिखा 'राहुल गांधी 26/11 के समय'। इस पेपर कटिंग की हैडिंग है 'मुंबई संकट के बाद अब राहुल पार्टी के मूड में हैं।'
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं