पुलवामा हमले में जवानों की शहादत के बारे में जानकर रोने लगा बच्चा, बोला- बड़े होकर सोल्जर बनूंगा और बदला लूंगा
नेशनल डेस्क. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF के काफिले पर हुए हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले को लेकर देशभर में काफी गुस्सा है और लोग चाहते हैं कि सरकार जवानों की शहादत का बदला ले। हमले की खबर आने के बाद लोगों को काफी दुख भी पहुंचा, जिसे उन्होंने तरह-तरह से जाहिर भी किया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि जवानों की शहादत के बारे में जानकर रो रहा है। उसका कहना है कि वो बड़े होकर सोल्जर बनेगा और शहादत का बदला लेगा।
क्या है उस वीडियो में...
- कृष्णा नाम के इस बच्चे के रोने का ये वीडियो उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रहने वाली नेहा कापरावां नाम की महिला के ट्विटर अकाउंट पर 20 फरवरी को शेयर किया गया था। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म 'राजी' का गाना 'ऐ वतन' बजता सुनाई दे रहा है।
- वीडियो में एक महिला रोते हुए बच्चे से इसकी वजह पूछती है। जवाब में बच्चा कहता है, 'मैं रो रहा हूं क्योंकि हमारे इंडियन आइडल हमारे इंडिया के सोल्जर्स मर गए।'
- फिर महिला उससे पूछती है आप मोदी जी से क्या कहना चाहते हो? जवाब में बच्चा कहता है, 'मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि प्लीज उनको बचा लो।' आगे बच्चा कहता है, 'मैं बड़े होकर इंडियन आइडल बनूंगा और उनका बदला लूंगा।'
- महिला उससे फिर पूछती है आप बड़े होकर इंडियन सोल्जर बनोगे? तो वो कहता है, 'मैं सोल्जर बनूंगा और उनका बदला लूंगा। उन्होंने हमारे इंडियन सोल्जर्स को मारा है। मैं बड़े होकर एक सोल्जर बनूंगा और देश को बचाकर उनसे बदला लूंगा।'
एक यूजर को नकली लगा वीडियो, महिला ने दिया जवाब
- इस वीडियो को देखने के बाद कई ट्विटर यूजर्स ने इस बच्चे की तारीफ की। लेकिन कुछ को ये असली नहीं लगा। वीडियो देखने के बाद गुस्साई एक महिला ने लिखा, 'पहले ये तो सिखा देते Indian Idol नहीं Indian soldier कहना है सस्ती publicity के लिए क्या क्या drama करते हैं shame on you'
- महिला को इस वीडियो पर इसलिए शक हुआ, क्योंकि वो बच्चा इंडियन सोल्जर की जगह बार-बार इंडियन आइडल बोल रहा था। हालांकि वीडियो पोस्ट करने वाली महिला ने सवाल पूछने वाली उस यूजर को जवाब भी दिया।
- महिला ने जवाब देते हुए लिखा, आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि बच्चे को किसी ने सिखाया नहीं है, ये उसके खुद के शब्द हैं। हमने बस वीडियो लिया है। आप इतने छोटे से बच्चे को भी पॉलिटिकली लोगे तो गलती आपके दिमाग की है।
- बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 40 जवानों की शहादत हुई थी। वहीं 18 फरवरी को हुई मुठभेड़ में भी 5 जवान शहीद हुए थे।
😭😭😭 Jai Hind...
— Neha Kaprawan (@KaprawanKneha) 20 tháng 2, 2019
तुम टुकड़ो में तोड़ोगे हम चट्टान बनकर खडे रहेंगे 🙏🙏🙏
india Army zindabaad.. 🇮🇳🇮🇳
Mejor vibhuti jindabad #Nikitakaul Mam you are insipiration Mam..
Chitresh Sir Jindabaad 😭😭😭🇮🇳🇮🇳#IndianArmyOurPride #IndianArmy #IndianArmy_Jindabad #India pic.twitter.com/Puxzi0xAKw
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं