आपत्तिजनक वाट्सएप मैसेज मिलने पर ‘डॉट’ में दर्ज करा सकते हैं शिकायत

https://ift.tt/2VeAzvM

नई दिल्ली. वाट्सएप पर कोई आपत्तिजनक संदेश मिलता है तो संबंधित व्यक्ति डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (डॉट) के पास अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। मैसेज के स्क्रीन शाट के साथ उसे मोबाइल नंबर का हवाला अपनी ईमेल में देना होगा। इस आशय की शिकायत डॉट की मेल आईडी ccaddn-dot@nic.in.पर की जा सकती है।

  1. डॉट कंट्रोलर कम्यूनिकेशन आशीष जोशी ने शुक्रवार को ट्वीट करके बताया कि अगर किसी को अभद्र, आपत्तिजनक, जान से मारने की धमकी या फिर कोई अश्लील मैसेज मिलता है तो वह अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

  2. उनका कहना है, हम मामले पर तत्काल टेलीकॉम आपरेटर्स से चर्चा करेंगे। उसके बाद पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई जाएगी, जिससे संबंधित मैसेज भेजने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जा सके।

  3. उनका कहना है कि डॉट ने यह फैसला उन शिकायतों के आधार पर लिया है, जिसमें कुछ पत्रकारों और नेताओं ने वाट्सएप पर अभद्र, आपत्तिजनक और धमकाने वाले संदेश मिलने की बात कही थी।

  4. डॉट ने अपने 19 फरवरी के आदेश में कहा था कि लाइसेंस की शर्तों में भी ऐसे मैसेजों को गलत माना गया है। सोशल मीडिया के किसी भी नेटवर्क पर इस तरह के संदेश डालना गैरकानूनी माना गया है।

  5. आदेश में कहा गया है कि टेलीकॉम सर्विसेज कंपनियां गलत मैसेज भेजने वाले अपने ग्राहकों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी। यह उस शपथ पत्र की उल्लंघना भी है, जिसकी घोषणा ग्राहक अपने आवेदन पत्र में करता है।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      वाट्सएप

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.