पाक ने उल्टा भारत पर आतंकवाद के आरोप लगाए, कहा- 1947 से कश्मीरियों पर जुल्म हो रहे
नेशनल डेस्क, नई दिल्ली. पुलवामा हमले के सात दिन बाद पाकिस्तान सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हमले पर सफाई दी। पाक सेना ने कहा कि भारत ने बिना सबूत पाकिस्तान पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हमें जवाब देने में इसलिए देरी हुई क्योंकि हम अपने ऊपर लगाए गए इल्जामों की जांच कर रहे थे। बता दें जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन ने 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था। इसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीओके में 40 गांव खाली कराए गए और 127 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।
ऊपर दिए वीडियो में देखें कैसे पाकिस्तानी सेना ने बोले ये बड़े झूठ
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं