आरोपी को पकड़ने गई सीबीआई टीम पर हमला, पिछले रास्ते से आरोपी फरार

https://ift.tt/2GECXbP

नोएडा. उत्तरप्रदेशगौतमबुद्ध नगर के सोनपुरा गांव में सीबीआई टीम पर हमला किए जाने की खबर है। सीबीआई टीम शनिवार को घूस के एक मामले में आरोपी को पकड़ने गई थी। आरोपी सुनील दत्त सीबीआई में सहायक सब इंस्पेक्टर है। उस पर 20 लाख रुपए की घूस लेने का आरोप है।टीम जब उसके घर पहुंची तो रिश्तेदारों की मदद से वह पिछले दरवाजे से फरार हो गया।

सीबीआई के अधिकारियों कोघर में घसीटकर पीटा

सीबीआई के मुताबिक, टीम में एक इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर, दो कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल शामिल थीं। टीम संजय दत्त के घर पहुंची तो उसके रिश्तेदारों ने सभी सदस्यों को जबरदस्ती अंदर घसीट लिया और पीटने लगे। पुलिस ने संजय दत्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CBI Team Attacked in Noida: Accused Associates Attacked CBI Team While Arrest, Accused Absconding

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.