पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ छेड़ा जोरदार अभियान, बिना गोली चलाए किया साइलेंट अटैक

https://ift.tt/2IqmIRk

नेशनल डेस्क. पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में भारत ने अपने 40 जवानों को खो दिया था। इस हमले के बाद से पाकिस्तान को विश्व पटल पर अलग-थलग करने के लिए भारत ने एक ओर जहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अभियान छेड़ दिया है, वहीं दूसरी ओर कई सख्त कदम उठाते हुए आर्थिक रूप से उसकी कमर तोड़ने के भी कई इंतजाम किए। भारत के इस साइलेंट अटैक के बाद पाकिस्तान की हालत खराब होना शुरू हो गई है। एक और जहां उसके लिए दुनिया को मुंह दिखाना मुश्किल हो रहा है, वहीं दूसरी ओर भारत से सामान आयात बंद होने की वजह से वहां सब्जियों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं।

पाकिस्तान पर भारत का साइलेंट अटैक

1- भारत ने वापस लिया MFN (मोस्ट फेवर्ड नेशन) का दर्जा
भारत ने पाकिस्तान को 1996 में मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा दिया था। जिसके चलते वो अबतक बिना सीमा शुल्क के भारत को सामान निर्यात करता आ रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

2- अब पाकिस्तान नहीं जाएगा भारत के हिस्से का पानी
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा, अपने हिस्से का पानी पाक नहीं जाने देंगे, कश्मीर और पंजाब में सप्लाई करेंगे। छह नदियों के पानी में से 20 प्रतिशत पानी पर हमारा हक, अबतक हम अपने हिस्से का 95% इस्तेमाल कर रहे थे, 5% पाकिस्तान जा रहा था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। गडकरी के मताबिक, हम पूर्व की नदियों से पानी मोड़कर इसे जम्मू-कश्मीर और पंजाब में सप्लाई करेंगे।

3- पाकिस्तान से आने वाले सामान पर लगा दिया200% टैक्स
पिछले साल भारत ने पाकिस्तान से 13724 करोड़ रुपए के सामान का आयात किया था। टैक्स लगने के बाद उस पर बड़ी मार पड़ेगी।

4- हाफिज सईद के दो आतंकी संगठनों पर लगाना पड़ा बैन
पाकिस्तान ने पांच महीने बाद एकबार फिर हाफिज सईद के दो संगठनों जमात-उद-दावा (जेयूडी) और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) पर पाबंदी लगा दी है। पुलवामा हमले के बाद भारत के साथ बढ़े तनाव को घटाने और फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की बैठक में कार्रवाई से बचने के लिए पाक ने तीसरी बार ये पाबंदी लगाई है।

5- बंद हो गई श्रीनगर-मुजफ्फराबाद बस सेवा
पुलवामा हमले के बाद सरकार ने श्रीनगर और पाकिस्‍तान के कब्जे वाले कश्‍मीर के मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली बस सेवा 'कारवां-ए-अमन' को भी रद्द कर दिया। इसके साथ ही जम्मू क्षेत्र के पुंछ और पीओके के रावलाकोट के बीच सीमापार बस सेवा भी रद्द कर दी गई।

6- पाकिस्तान में सब्जियों के रेट पहुंच गए आसमान पर
भारतीय किसानों के पाकिस्तान को टमाटर और बाकी सब्जियां निर्यात नहीं करने के फैसले के बाद वहां इन चीजों के दाम आसमान छूने लगे हैं। लाहौर में टमाटर की कीमत 180 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।

7- व्यापारियों ने सीमेंट का कंसाइनमेंट लौटा दिया
पाकिस्तान से आयात पर 200 प्रतिशत सीमा शुल्क लगाए जाने के बाद भारतीय आयातकों ने पाकिस्तान के सीमेंट निर्यातकों से सीमेंट की डिलीवरी लेने से इनकार कर दिया है। साथ ही सीमेंट के कंटेनर वापस बुलवाने के लिए कहा है। भारत अबतक पाकिस्तान से सालाना 7 से 8 करोड़ डॉलर (500-572 करोड़ रुपए) की सीमेंट खरीदता रहा है। भारत की ओर से वापस किए गए सीमेंट के कंटेनर फिलहाल कराची, कोलंबो और दुबई पोर्ट पर खड़े हैं।

बता दें कि भारत जहां पाकिस्‍तान को टमाटर, गोबी, चीनी, चाय, ऑयल केक, पेट्रोलियम ऑयल, कॉटन, टायर, रबड़ समेत 137 वस्‍तुओं का निर्यात करता है। वहीं पाकिस्तान से वो ड्राइ फ्रूट्स, फल, फ्रेबिक कॉटन, साइक्लिक हाइड्रोकॉर्बन, पेट्रोलियम गैस, पोर्टलैंड सीमेंट, कॉपर वेस्‍ट और स्‍क्रैप, कॉटन यॉर्न जैसे 264 प्रमुख उत्‍पादों का आयात करता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
India withdrew the Most Favoured Nation status to Pakistan and Its Impact on Thinning Trade With Pakistan

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.