पाकिस्तानी सेना पहली बार कश्मीर में आतंकी हमले पर बोलेगी

https://ift.tt/2Vc4y7j

इस्लामाबाद. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान की सेना पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, दोपहर 3.30 बजे सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर पुलवामा हमले पर अपनी बात रखेंगे। प्रधानमंत्री इमरान खान सीआरपीएफ जवानों पर हुए इस हमले में पाकिस्तान का हाथ होने से इनकार कर चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में अपनी सेना को खुली छूट दी है।

जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन ने 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था। इसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीओके में 40 गांव खाली कराए गए और 127 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
pakistan army major general asif ghafoor press conference on Pulwama Attack

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.