कांग्रेस : डिजिटल निगरानी के जरिए पारंपरिक जनसंपर्क पर जोर
नई दिल्ली(हेमंत अत्री).लाेकसभा चुनाव के दाैरान घर-घर जाकर वाेटर्स से संपर्क करने के अभियान की कांग्रेस डिजिटल तरीके से निगरानी करेगी। जनसंपर्क में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए पार्टी ने घर-घर कांग्रेस नाम का एप तैयार किया है। बूथ प्रभारी अपने क्षेत्र में जाकर जैसे ही एप एक्टिवेट करेगा, उसकी स्क्रीन पर बूथ के हर घर की लोकेशन, वोटर्स के नाम और सवाल आ जाएंगे। एप जीपीएस से जुड़ा है। वाेटर के घर जाने के बाद ही स्क्रीन पर वे सवाल दिखेंगे, जिनके बारे में बातचीत करनी है। यानी बूथ प्रभारी घर बैठे वाेटर्स से बातचीत का फर्जी डेटा अपलाेड नहीं कर सकेगा।
4 लाख परिवारों से संवाद
राजस्थान में 24 जनवरी को प्रयाेग के ताैर पर लाॅन्च एप के जरिए करीब 4 लाख परिवारों से पार्टी वर्करों ने संवाद किया है। कार्यकर्ताओंकी परफाॅर्मेंस पर आधारित एप का डेटा पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी औरसंबंधित प्रदेश प्रभारियाें काे भेजा जा रहा है। परिणामों से उत्साहित कांग्रेस नेतृत्व ने अब ये अभियान गुजरात, महाराष्ट्र औरकर्नाटक में भी लाॅन्च कर दिया है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और हरियाणा सहित अन्य राज्यों में भी फरवरी के अंत तक यह शुरू हाे जाएगा। आम चुनाव में वाेटर्स से जाना जाएगा कि वे कांग्रेस समर्थक हैं या नहीं? पिछले चुनाव में किसे वोट दिया था? इस डेटा से पार्टी को हर निर्वाचन क्षेत्र की चुनावी संभावनाओं का रियल टाइम फीडबैक मिलेगा।
हर विधानसभा क्षेत्र में 500 वर्कर रहेंगे
सचिन राव की अगुआई वाला पार्टी का केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग देश के हर विस क्षेत्र में 500 वर्कर्स की फौज तैयार कर रहा है। घर-घर जनसंपर्क करने वाले वर्कर शक्ति एप में लेवल 3 व इससे ऊपर के हैं। इन्हें उनके राज्य में 2 दिन की ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रशिक्षण के बाद ही उन्हें एप की एक्सेस मिलती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं