आरोपी को पकड़ने गई सीबीआई टीम पर हमला, आरोपी एएसआई पिछले रास्ते से फरार
नोएडा.उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में सीबीआई टीम पर हमला किए जाने की खबर है। सीबीआई टीम शनिवार को सोनपुरा गांव में घूस के मामले में आरोपी को पकड़ने गई थी। आरोपी सुनील दत्त सीबीआई में सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) है। उस पर 20 लाख रुपए की घूस लेने का आरोप है।टीम जब उसके घर पहुंची तो रिश्तेदारों की मदद से वह पिछले दरवाजे से फरार हो गया।
सीबीआई के अधिकारियों कोघर में घसीटकर पीटा
सीबीआई के मुताबिक, छापेमारी के लिए गईटीम में एक इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर, दो कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल शामिल थी। जब टीम आरोपी संजय दत्त के घर पहुंची तो उसके रिश्तेदारों ने सभी सदस्यों को जबरदस्ती अंदर घसीट लिया और पीटने लगे। पुलिस ने संजय दत्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं