कश्मीर में केंद्रीय बलों की 100 अतिरिक्त कंपनियां तैनात होंगी, यासिन मलिक हिरासत में

https://ift.tt/2NkKrRG

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) की 100 अतिरिक्त कंपनियां तैनात होंगी। गृह मंत्रालय ने इसके लिए सर्कुलर जारी कर दिया है। केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल (सीआरपीएफ) को तत्काल प्रभाव से इन कंपनियों को तैनात करने की जिम्मेदारी दी गई है।

उधर, राज्य में अलगाववादियों पर बड़ी कार्रवाई के संकेत के बीच शुक्रवार रात जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के चेयरमैन यासीन मलिक को हिरासत में ले लिया गया। राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस गिरफ्तारी को एकतरफा कार्रवाई बताई है। उन्होंने कहा है कि ऐसे कदम मुद्दों को सिर्फ भड़का सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के 65 हजार जवान

जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के 65 हजार जवान पहले से तैनात हैं। इसके साथ ही राज्य में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की भी टुकड़ियां तैनात हैं।

अलगाववादियों पर तेज हुई कार्रवाई

पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले के बाद से केंद्र और राज्य सरकार, अलगाववादियों पर सख्त नजर आ रही है। अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा में तैनात जवानों को हटाने के बाद अब इन्हें हिरासत में लिया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार रात यासीन मलिक को हिरासत में लिया गया। यहां पुलिस और पेरामिलिट्री फोर्सेस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अलगाववादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लेने की खबरे हैं। हालांकि, इनकी पुष्टि नहीं हुई है।

महबूबा अलगाववादियों के समर्थन में

महबूबा मुफ्ती ने एक ट्वीट कर अलगाववादियों का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा है, ''पिछले 24 घंटे में कई हुर्रियत नेताओं और जमात संगठन के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। इस तरह के एकतरफा कदम समझ से परे हैं, यह केवल मुद्दे को भड़काने का काम करेंगे। किस आधार पर इन लोगों की गिरफ्तारी की गई? आप केवल एक व्यक्ति को जेल में डाल सकते हैं, उसके विचारों को नहीं।''

10 हजार जवान एयरलिफ्ट किए जाएंगे

जवान राज्य में अर्धसैनिक बलों की 100 अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती का यह सर्कुलर गृहमंत्रालय की ओर से शुक्रवार शाम को जारी किया गया। आमतौर पर एक पैरामिलिट्री कंपनी में 80 से 150 जवान होते हैं। इस तरह से 100 कंपनियों में करीब 10 हजार जवान होंगे। पुलवामा में हुए सीआरपीएफ काफिले पर हमले को देखते हुए इन जवानों को एयरलिफ्ट कर श्रीनगर भेजा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
100 additional companies of central forces deployed in Kashmir Yasin Malik in custody

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.