एयर इंडिया को मिला प्लेन हाइजैक का मैसेज, बढ़ाई गई सुरक्षा
नई दिल्ली. एयर इंडिया के मुंबई नियंत्रण केंद्र पर शनिवार को प्लेन के हाइजैक हो जाने का फोन आया। इसके बाद ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्युरिटी ने सभी एयरलाइंस और सीआईएसएफ को सुरक्षा मजबूत रखने का आदेश दिया। बीसीएएस ने बताया, 'स्टेशन ड्यूटी ऑफिस (एयर इंडिया), (एओसीसी) मुंबई को एक टेलीफोन मैसेज मिला है। इसमें कहा गया कि भारतीय एयरलाइंस की एक फ्लाइट को हाइजैक करके पाकिस्तान ले जाया गया है।'इसके मद्देनजर एयरपोर्ट सिक्युरिटी यूनिट, एविएशन सिक्युरिटी ग्रुप और समस्त एयरक्रॉफ्ट ऑपरेटर्स तत्काल प्रभाव से इन बातों का पालन करेंगे।
संसद के द्वारा 2014 में एंटी-हाइजैकिंग बिल पास किया गया था। इसके अंतर्गत प्लेन हाइजैक के मामले को अलग तरह से डील करने की बात की गई है। इसके मुताबिक 'अपहरण की साजिश करने वालों को मौत की सजा या उम्रकैद दी जाएगी। इतना ही नहीं ऐसे व्यक्ति की संपत्ति भी जब्त कर ली जाएगी।'
टर्मिनल बिल्डिंग में प्रवेश, एयरसाइड, ऑपरेशनल एरिया और दूसरी एविएशन सुविधाओं पर पैनी नजर रखें।
कार पार्किंग एरिया में आने वाली गाड़ियों पर भी नजर रखें। कार बम हमले की आशंका को खत्म करें।
यात्रियों, स्टॉफ और विजिटर्स के अलावा गेट पर आने वाले किसी भी व्यक्ति की बारिकी से जांच करें।
यात्री सामान, कार्गो, कार्गो टर्मिनल, कैटरिंग, मेल आदि की स्क्रीनिंग और सुरक्षा करें।
सीसीटीवी के साथ-साथ मैन्युअल सर्विलेंस को भी टर्मिनल बिल्डिंग और ऑपरेशनल एरिया के पास बढ़ा लें।
त्वरित प्रतिक्रिया टीम तैयार रहे। पेट्रोलिंग मजबूती से हो। सभी कार्गो गेट्स और गाड़ियों की एंट्री वाले द्वारों पर मजबूत शस्त्र सपोर्ट उपलब्ध हो।
कोई टिप्पणी नहीं